फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The protesting workers sought permission for euthanasia.

Rampur News: आंदोलन कर रहे कर्मियों ने मांगी इच्छा मृत्यु की इजाजत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:01 AM IST
विज्ञापन
The protesting workers sought permission for euthanasia.
रामपुर। एआर के खिलाफ धरने पर बैठे बी पैक्स कर्मियों ने राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की अनुमति देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वे लोग लगातार धरना दे रहे हैं उनकी मांगो को पूरा नहीं किया जा रहा है। इसलिए इच्छा मृत्यु दी जाए।
विज्ञापन

एआर कोआपरेटिव को हटाने समेत विभिन्न मांगो को लेकर जिले भर की बी पैक्स कर्मी लगातार आंदोलन कर रहे हैं। वे विकास भवन के सामने धरना दे रहे हैं। धरना देने के दौरान वह लगातार एआर कोआपरेटिव पर उत्पीड़न का आरोप लगा रहे हैं। इसको लेकर डीआर से कर्मियों की वार्ता भी हुई, लेकिन वह विफल हो गई। फिलहाल छह दिन से धरना जारी है।
विज्ञापन

हड़ताली कर्मियों ने अब राष्ट्रपति को संबोधित पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने कर्मचारियों को इच्छा मृत्यु देने की अनुमति देने की मांग की है। कहा कि जब तक उनकी मांगो को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान कर्मियों ने साफ किया कि उत्पीड़न की कार्रवाई की मांग की गई। इस मौके पर महेश कुमार मौर्य, सुशील कुमार, विभोर सक्सेना, मनीष यादव, विक्रम सिंह, प्रदीप कुमार यादव, नवनीत कुमार, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed