{"_id":"6a27226de7c2fec1140370a5","slug":"the-power-supply-to-more-than-36-villages-was-disrupted-due-to-the-collapse-of-a-pole-rampur-news-c-15-1-mbd1058-920476-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पोल टूटने से 36 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति रही बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पोल टूटने से 36 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति रही बाधित
Tue, 09 Jun 2026 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी क्षेत्र के मुंशीगंज गांव के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से हाईटेंशन लाइन का पोल टूट गया। रविवार रात करीब एक बजे हुए इस हादसे के कारण मसवासी, बिजारखाता, सीतारामपुर, अलीगंज सहित 36 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी व उमस के बीच पूरी रात बिजली न होने से लोगों को भारी परेशानी हुई। पेयजल व्यवस्था भी चरमरा गई और सुबह पानी की किल्लत झेलनी पड़ी।सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त पोल को बदलने में जुट गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद सोमवार दोपहर तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। अवर अभियंता श्याम सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है। संवाद
विज्ञापन