{"_id":"69221c57fc223ca4f5000bac","slug":"the-police-had-to-sweat-to-get-the-murder-accused-down-from-the-roof-rampur-news-c-282-1-rmp1004-158470-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: हत्यारोपी को छत से उतारने में छूटे पुलिस के पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: हत्यारोपी को छत से उतारने में छूटे पुलिस के पसीने
विज्ञापन
सैफनी। रायपुर के मझरा गांव में पत्नी शीला को गोली मारने के बाद हत्यारोपी पति रामवीर सात घंटे तक छत पर चढ़कर तमंचा लहराता रहा। पुलिस और ग्रामीणों ने समझाने की कई बार कोशिश की लेकिन नहीं उतरा। पुलिस को छकाता रहा। पुलिस को उसे नीचे उतारने में पसीने छूट गए। शाम पांच बजे बहन के समझाने के बाद नीचे उतरा।
परिजनों के अनुसार 2011 में गांव की ही शीला से शादी के बाद शुरुआत में तो सब कुछ ठीक ठाक चला। लेकिन इसके बाद दोनों के बीच लड़ाई झगड़े शुरू हो गए। कई बार परिवार के लोगों ने बीच में पड़कर मामले को शांत कराया। लेकिन झगड़े बढ़ते गए। शनिवार सुबह रामवीर ने शीला की गोली मारकर हत्या कर दी।
जैसे ही लोगों की खबर लगी, ग्रामीण उसके घर के आसपास इकट्ठे हो गए। पुलिस बल भी पहुंच गया। लोग उससे नीचे आने को कह रहे थे लेकिन आरोपी तमंचा लहराता रहा और छत से उतरने से इन्कार कर दिया। अफरा-तफरी भरे माहौल में काफी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया।