फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The planetarium's 'planets' are misaligned, and the sky is trapped behind closed doors.

Rampur News: नक्षत्रशाला के 'ग्रह' खराब, बंद दरवाजों में कैद हुआ आसमान

Sat, 31 Jan 2026 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 31 Jan 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
The planetarium's 'planets' are misaligned, and the sky is trapped behind closed doors.
बारिश का पानी भरने के बाद दो साल से बंद पड़ी है नक्षत्रशाला, प्रस्ताव और सर्वे तक अटका खराबी दूर करने का काम
विज्ञापन

2011 में 25 करोड़ रुपये की लागत से हुआ था निर्माण
मोहित सक्सेना
रामपुर। मंडल की एकमात्र नक्षत्रशाला इन दिनों खुद ग्रहण की शिकार है। कभी जहां बच्चों की भीड़ सितारों की दुनिया में खो जाने के लिए उमड़ती थी, आज वहां सिर्फ धूल और सन्नाटा है। प्रदेश सरकार मुरादाबाद में जहां नक्षत्रशाला खोलने की तैयारी कर रही है, वहीं मंडल ही नहीं देश की पहली डिजिटल लेजर तकनीक पर आधारित रामपुर की आर्यभट्ट नक्षत्रशाला पर करीब दो साल से ताले लटके हुए हैं।
बारिश का पानी घुसने के बाद नक्षत्रशाला की मशीनें खराब हो गई थीं। दो साल में इन मशीनों को सही नहीं कराया जा सका। इसके कारण 25 करोड़ की लागत से तैयार नक्षत्रशाला छात्रों को ज्ञान के बजाय सिर्फ निराशा दे रही है। बाहर से नक्षत्रशाला देखने आने वाले लोग निराश होकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 2007 में नक्षत्रशाला की नींव रखी गई थी। वर्ष 2011 में करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण पूरा हुआ था। तब से इसका संचालन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की देखरेख में हो रहा है। पिछले दो साल से नक्षत्रशाला अधिकारियों की उदासीनता की शिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पहले बारिश के मौसम में पानी भरने से नक्षत्रशाला की कई मशीनें खराब हो गई थीं। इसके बाद इन मशीनों को ठीक ही नहीं कराया गया। नक्षत्रशाला में जिले से अलावा बाहर से भी लोगों के अलावा छात्रों के समूह आते थे लेकिन पिछले एक साल से इन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
डीएम भी नक्षत्रशाला का निरीक्षण कर चुके हैं लेकिन अभी तक इसको चालू कराने की कवायद शुरू नहीं की गई है। हालांकि दावे तमाम किए गए। दावों के बाद इसको चालू कराने की फाइलें कभी लखनऊ तो कभी मुंबई तक दौड़ती रहीं लेकिन नतीजा शून्य ही रहा। (संवाद)
------------------------
वीडियो के जरिये दिखाई जाती थीं खगोलीय घटनाएं
आर्यभट्ट नक्षत्रशाला में खगोलीय घटनाएं दिखाई जाती हैं। 2011 से शुरू हुई आर्यभट्ट नक्षत्रशाला में खगोलीय घटनाओं को वीडियो के जरिये दिखाया जाता था। इसके अलावा यहां खगोलीय घटनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाती है।

--------------------------

50 मिनट का होता था शो
आर्यभट्ट नक्षत्रशाला में प्रतिदिन तीन शो दिखाए जाते थे। प्रत्येक शो की अवधि 50 मिनट होती थी। शो का समय दोपहर एक बजे, तीन बजे और शाम पांच बजे निर्धारित था। अतिरिक्त शो को सुबह 10:30 बजे से 12:15 बजे के बीच 100 या अधिक के समूह के लिए 10 रुपये प्रति व्यक्ति की दर से दिखाया जाता था। गर्मी की छुट्टियों में एक अतिरिक्त शो शाम छह बजे से भी दिखाया जाता था। नक्षत्रशाला में प्रवेश शुल्क तीन वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए प्रति व्यक्ति 25 रुपये निर्धारित है। प्रमाणपत्र दिखाने पर विकलांगों के लिए प्रवेश निशुल्क है।

-----------------------------

आर्यभट्ट नक्षत्रशाला की कमियों को दूर कराकर इसे जल्द ही चालू कराया जाएगा। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। लखनऊ से तकनीक विशेषज्ञों की टीम सर्वे कर चुकी है। जल्द ही इसे चालू करा दिया जाएगा -डाॅ. एके सिंह, प्रभारी, आर्यभट्ट नक्षत्रशाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed