फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The pace of construction of the overbridge at Patwai Road railway crossing is slow.

Rampur News: पटवाई रोड रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की रफ्तार धीमी

Wed, 29 Apr 2026 12:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 29 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
The pace of construction of the overbridge at Patwai Road railway crossing is slow.
मिलक। नगर के पटवाई रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य सुस्त गति से चल रहा है। करीब 23 माह से निर्माणाधीन इस परियोजना के अगले तीन-चार माह में पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

ओवरब्रिज के सभी 24 पिलर तैयार हो चुके हैं। अब रेलवे लाइन के ऊपर वाले हिस्से का कार्य रेलवे विभाग द्वारा किया जाना है। दो वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री की घोषणा पर 108 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। प्रोजेक्ट मैनेजर धन प्रकाश ने बताया कि ओवरब्रिज 650 मीटर लंबा व दो लेन का होगा। रेलवे लाइन के ऊपर 36 मीटर के हिस्से के लिए रेलवे विभाग से स्वीकृति मिलने का इंतजार है। इसके बाद काम तेजी से किया जाएगा।
विज्ञापन

0000
क्या बोले लोग -

ओवरब्रिज का निर्माण क्षेत्र के विकास के लिए बेहद जरूरी है। इससे लाइन पार क्षेत्र में बाजार और आवासीय विकास को बढ़ावा मिलेगा, लेकिन निर्माण में हो रही देरी चिंता का विषय है। -संदेश प्रकाश, ग्राम धनोरा, मिलक
विज्ञापन
विज्ञापन

000


निर्माण कार्य की गति तेज की जानी चाहिए। ओवरब्रिज बनने से पटवाई, शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बदायूं और आंवला जैसे क्षेत्रों तक आवागमन सुगम होगा और जाम की समस्या से राहत मिलेगी। -वीरपाल गौतम, मिलक
000


रेलवे क्रॉसिंग पर रोजाना लगने वाले जाम से व्यापार पर भी असर पड़ता है। ओवरब्रिज बनने से ग्राहकों की आवाजाही आसान होगी और बाजार को भी लाभ मिलेगा, इसलिए निर्माण कार्य में तेजी लाई जानी चाहिए। -सतीश कुमार, मिलक
000

फाटक बंद होने पर लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है, जिससे समय की बर्बादी होती है। ओवरब्रिज बनने से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और सफर सुगम हो जाएगा। -वीरेश शर्मा, विक्रमपुर, मिलक

000

बच्चों को स्कूल जाते समय रेलवे क्रॉसिंग पर जाम का सामना करना पड़ता है, जिससे देर हो जाती है। ओवरब्रिज बनने से विद्यार्थियों को समय पर स्कूल पहुंचने में सुविधा होगी और सुरक्षा भी बढ़ेगी। -डॉ. चंद्र प्रकाश शर्मा, मिलक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed