फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The pace of admission in ITI is slow, so far 749 have been admitted

Rampur News: आईटीआई में एडमिशन की रफ्तार धीमी, अब तक 749 का हो सका प्रवेश

Sun, 18 Aug 2024 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 18 Aug 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
The pace of admission in ITI is slow, so far 749 have been admitted
रामपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में नए सत्र के पहले चरण में एडमिशन की रफ्तार धीमी है। 1398 सीटों के मुकाबले शनिवार तक 749 सीटों पर ही एडमिशन हो सके हैं। धीमी रफ्तार देखते हुए पहले चरण में एडमिशन के लिए अंतिम तारीख 20 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण के लिए प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। दस जुलाई से शुरू हुई आवेदन की प्रक्रिया चार अगस्त को पूरा कर ली गई है। जिले में कुल पांच राजकीय और चार निजी संस्थानों में इस वक्त की प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किए गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य व्यवसायिक शिक्षा परिषद की ओर से मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी गई थी। परिषद की ओर से रामपुर के पांच सरकारी आईटीआई में शामिल 1848 सीटों के मुकाबले 1398 सीटों के लिए मेरिट जारी की गई थी। इसके लिए 15 अगस्त तक एडमिशन होने थे,लेकिन अवकाश की वजह से एडमिशन नहीं हो सके। फिलहाल एडमिशन के लिए प्रक्रिया सुस्त गति से चल रही है। शनिवार तक जिले के पांचों राजकीय संस्थानों में 749 सीटों पर ही एडमिशन हो सके हैं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रामपुर के प्रधानाचार्य डा. मोहम्मद आसिफ का कहना है कि एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। अब तक 749 छात्रों ने एडमिशन ले लिया है। शेष सीटों पर एडमिशन अब 20 अगस्त तक लिए जा सकते हैं। इसके बाद दूसरी सूची जारी होगी।
विज्ञापन

अब 20 अगस्त तक पहले चरण में एडमिशन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पहले चरण में अब 20 अगस्त तक एडमिशन होंगे। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डाॅ. मोहम्मद आसिफ ने बताया कि पहले चरण में एडमिशन की प्रक्रिया चालू है। अब 20 अगस्त तक मेरिट में शामिल छात्र एडमिशन ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed