फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The nodal officer took information from the villagers and asked questions

Rampur News: नोडल अधिकारी ने गांव वालों से ली जानकारी, किए सवाल-जबाव

Sun, 01 Jun 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 01 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
The nodal officer took information from the villagers and asked questions
सैदनगर। गांव सींगनखेड़ा में हुए विकास कार्यों का पंचायत राज निदेशक एवं नोडल अधिकारी अमित कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई जगहों पर जाकर हाल जाना और लोगों से बातचीत भी की।
विज्ञापन

पंचायत राज निदेशक अमित कुमार सिंह ने गांव में हुए विकास कार्यों, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, पंचायत घर, लाइब्रेरी में कंप्यूटर कक्ष का जायजा लिया। इस दौरान लाइब्रेरी में कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण करने के बाद सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं से सिलाई-कढ़ाई की जानकारी ली। इस मौके पर सिलाई कर रहीं महिलाओं ने बताया कि सिलाई सेंटर में तीन शिफ्ट लगती है, जिसमें एक शिफ्ट में लगभग 16 महिला सिलाई करती है। उसके बाद गांव प्रधान रूपाली लोधी की सराहना की। जिसके बाद चौपाल का आयोजन हुआ, जिसमें गांव के लोगों से उन्होंने सवाल-जबाव किए।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों ने संतोषजनक जवाब दिए। इस बीच उन्होंने गांव प्रधान के साथ महिलाओं की दिक्कतों के बारे में भी जानकारी ली। चौपाल का संचालन डीपीआरओ जाहिद हुसैन ने किया। चौपाल में सीडीओ नंदकिशोर कलाल, बीडीओ सैदनगर का चार्ज संभाल रहे डीसी मनरेगा अमित कुमार, गावं पंचायत अधिकारी मो. इलयास, सभापति महेंद्र पाल सिंह, ओमप्रकाश लोधी, जागन सागर, भूपेंद्र पाल सिंह, नंदकिशोर, सोमपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, डाॅ. पप्पू, चंदो, राममूर्ति, विमला देवी, खुर्शीद शाह, तसददुक, मुबारक अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed