फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The name Tablachiyan came from the sound of the percussion instruments.

Rampur News: तबलों की थाप गूंजने से नाम पड़ गया तबलचियान

Sun, 11 Aug 2024 11:23 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 11 Aug 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
The name Tablachiyan came from the sound of the percussion instruments.
रामपुर। नवाबों के शहर रामपुर के हर मोहल्ले का अपना इतिहास रहा है। नवाबों के संगीत प्रेमी होने की वजह से तबले और ढोलक बनाने का काम भी यहां होता था। उस समय पूछपरख अधिक हाेने से कारीगर भी सराय गेट रोड पर एक बस्ती बनाकर रहने लगे, जिसके बाद इस मोहल्ले का नाम तबलचियान पड़ गया। समय के साथ अब यहां कुछ ही कारीगर बचे हैं, लेकिन मोहल्ले को अभी भी तबलचियान नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन

रामपुर शहर नवाबों का शहर रहा है। यहां करीब 275 साल तक नवाबों का राज रहा। इस दौरान कई नवाब रहे। ज्यादातर नवाब संगीत प्रेमी रहे। उनके दरबार में संगीत की महफिल सजा करती थी। संगीत में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों में तबले, वायलयिन, ढोलक, हारमोनियम का भी इस्तेमाल होता था। कारीगर रामपुर में ही तबलों व ढोलक बनाते थे। इतिहासकारों का कहना है कि इसके कारीगरों को सराय गेट के पास बसाया गया था। यहां उस समय 200 से 400 कारीगर होते थे। यहां पर वे तबले और ढोलक बनाने का काम करते थे, तभी से इस मोहल्ले का नाम तबलचियान पड़ गया। रियासतकाल खत्म होने के बाद रामपुर भारतीय गणराज्य में शामिल हो गया, जिसके बाद समय के साथ यहां कारीगर भी चले गए। अब यहां इक्के दुक्के ही कारीगर ही बचे हैं, लेकिन मोहल्ले का नाम अभी तबलचियान के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन




बोले स्थानीय लोग

-पहले यहां पर तबले बनाने का काम होता था, लेकिन अब यह काम नहीं होता है। तभी से इस मोहल्ले को तबलचियान नाम से जाना जाता है। इसका इतिहास रोचक है। अब समय के साथ ही कारीगर भी नहीं रहे हैं।- संजीव कुमार, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन



-तबलचियान मोहल्ले का इतिहास रियासतकाल से जुड़ा हुआ है। यहां के बारे में बुजुर्ग कहते हैं कि यहां पर पहले तबलों के कारीगर रहते थे, लेकिन अब यह कारीगर कम हो गए हैं। मोहल्ले का नाम तभी से तबलचियान पड़ा है।- राम शरण, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed