UP: दूल्हे को मंच पर बिचौलिये ने पीटा, शादी में डांस कर रहे थे बरातियों में खलबली.. बेचारी दुल्हन देखती रही
दुल्हन के पिता का आरोप है कि शादी कराने वाले बिचौलिया किसी बात को लेकर विवाद करने लगा। जयमाला के दौरान उसने दूल्हे की पिटाई कर दी। इससे हंगामा मच गया। पुलिस ने पहुंचकर मामला सुलझाया।
विस्तार
शाहबाद में बरात में वर-वधू की जयमाला के दौरान बिचौलिये ने किसी बात को लेकर दूल्हे को पीट दिया। जिस पर हंगामा हो गया। दुल्हन के पिता ने पुलिस को बुलाकर वर-वधु के फेरे करवाए। बिचौलिये समेत तीन के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ढकिया चौकी क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार रात को शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से बरात गई थी। गांव में पहुंचने के बाद बरात चढ़त का कार्यक्रम शुरू हुआ। बैंड बाजे के साथ बरात पूरे गांव में घूमते हुए दुल्हन के घर पहुंची। बरातियों ने खाना शुरू किया। उसके बाद वर-वधु जयमाला कार्यक्रम शुरू हुआ।
दुल्हन के पिता का आरोप है कि शादी कराने वाले बिचौलिया किसी बात को लेकर विवाद करने लगा। आरोप है कि जयमाला के दौरान बिचौलिये ने दूल्हे की पिटाई कर दी और हंगामा शुरू कर दिया। गांव का बिचौलिया होने के कारण बरात में आए हुए लोगों ने डर के कारण बिचौलिये को कुछ नहीं कहा।
इस दौरान बरात में भगदड़ मच गई। भगदड़ के दौरान दुल्हन का इस घटना से आहत हो गया। परेशान दुल्हन के पिता ने देर रात में ही डायल 112 पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। पुलिस के पहुंचते ही हंगामा कर रहा बिचौलिया समेत कई लोग फरार हो गए। हंगामा और विवाद होते-होते शुक्रवार का दिन निकलने लगा।
डायल 112 पुलिस ने अपने सामने वर-वधु के फेरे करवाए। जिसके बाद बिना जयमाला के ही बरात की प्रक्रिया पूरी की गई। दिन निकलने पर बरात वापस अपने गांव आ गई। दुल्हन के पिता ने बताया कि मामूली सी बात को लेकर गांव के बिचौलिये ने बवाल खड़ा कर दिया था। इस घटना से उनके मांन-सम्मान को ठेस पहुंची है।
इस घटना के बाद दुल्हन के पिता की ओर से नामजद बिचौलिये समेत तीन के खिलाफ तहरीर ढकिया चौकी में दी गई है। ढकिया चौकी प्रभारी आनन्दवीर सिंह ने बताया कि बिचौलिये के यहां दबिश दी थी लेकिन वह हत्थे नही लगा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर ढकिया पुलिस की करवाई से दुल्हन का पिता संतुष्ट नही हुए। जिसके बाद एक तहरीर एसपी रामपुर को भी दी गई है।
बरातियों और ग्रामीणों में मारपीट, तीन घायल
अजीमनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बरातियों और ग्रामीणों में जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। घटना अजीमनगर थाना क्षेत्र के हकीमगंज गांव की है। शुक्रवार की देर शाम गांव में बारात आई थी। बैंड बाजे को लेकर बराती एवं ग्रामीणों मारपीट होने लगी।
बरातियों एवं ग्रामीणों ने एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। बरात में मारपीट की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज अजय राणा घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। मारपीट में गांव का राजू समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने माहौल खराब देख बैंड बाजा बंद कर दिया। बारात में हुई मारपीट के बाद गांव में अफरा तफरी मची हुई है। बरातियों को गांव के कुछ दबंगों ने पीट दिया शादी वाले घर में मेहमान के साथ पड़ोसी युवाओं से मारपीट में महिला समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को तहरीर दी है।