फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The message given to adopt the best true religion

उत्तम सत्य धर्म अपनाने का दिया संदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
The message given to adopt the best true religion
रामपुर। दश लक्षण महापर्व का पांचवां दिन उत्तम सत्य के रूप में मनाया गया। दोनों मंदिरों में विधिविधान से पूजा अर्चना की गई। उत्तम सत्य धर्म अपनाने का संदेश दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। दोनों मंदिरों में पुष्पदंत भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पहले अभिषेक हुआ। इसके बाद शांति धारा हुई। शाम को संगीतमय आरती के बाद मथुरा चौरासी से आए पंडित रितेश शास्त्री ने कहा कि आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर मथुरा चौरासी से आए रितेश शास्त्री ने कहा कि सत्य से बड़ा कोई व्रत नहीं होता। सत्य एक ऐसी तलवार है जिससे झूठ खुद ही नष्ट हो जाता है। प्रथम अभिषेक एवं शांति धारा का कार्यक्रम डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार जैन एवं शिखर जैन के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर दिनेश कुमार जैन खंडेलवाल, कस्तूरचंद जैन, डॉक्टर प्रदीप कुमार जैन, डॉ ज्ञानेंद्र कुमार जैन, महेश कुमार जैन, देवेंद्र कुमार जैन, विशाल जैन, आशीष जैन, समीर अमित जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर फूटा महल में विधिविधान से पूजा अर्चना और अभिषेक हुआ। शाम को संगीतमय आरती के बाद दुर्वेश शास्त्री ने कहा कि अगर सत्य को अंगीकार कर लोगे तो जीवन सफल हो जाएगा। क्योंकि सत्य के आगे तो कुछ भी नहीं दिखता है। भजन प्रस्तुति स्मृति जैन के द्वारा की गई। विचार बिंदु अनिता जैन के द्वारा महासती मैना सुंदरी पर दिया गया। अनुराग जैन ने जूनियर प्रश्न मंच आयोजित किया। दीप प्रज्ज्वलन नरेश कुमार जैन के द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed