फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The matter of Mahakumbh accident reached Human Rights Commission

Rampur News: महाकुंभ हादसे का मामला मानवाधिकार आयोग पहुंचा

Mon, 03 Feb 2025 12:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 03 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The matter of Mahakumbh accident reached Human Rights Commission
रामपुर। प्रयागराज महाकुंभ में हुए हादसे का मामला मानवाधिकार आयोग पहुंच गया है। रामपुर की डीके फाउंडेशन ने आयोग में यह मामला दर्ज कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। फाउंडेशन ने इस हादसे के लिए वीआईपी और वीवीआईपी ट्रीटमेंट को जिम्मेदार माना है।
विज्ञापन

महाकुंभ में पिछले दिनों हुए हादसे के मामले में मुकदमा दर्ज कराने और इस मामले की जांच कराने के लिए डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस ने मांग उठाई है। शिकायत में संस्था ने आरोप लगाया है कि वीआईपी संस्कृति खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री ने 2017 में आदेश जारी किए थे। इसके बाद भी महाकुंभ में वीआईपी संस्कृति को कायम रखा गया। यहां पर सैकड़ों वीवीआईपी पास बांटे गए।
विज्ञापन

कहा गया है कि हादसे के जिम्मेदार वही लोग हैं जिन्होंने वीवीआईपी पास वितरित किए। सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज होना चाहिए। मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed