फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The markets remained closed due to lockdown, the initiative was seen on the streets

लॉकडाउन के चलते बंद रहे बाजार, सड़कों पर दिखी चहल पहल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
The markets remained closed due to lockdown, the initiative was seen on the streets
रामपुर। लॉकडाउन के चलते गुरुवार को भी शहर के बाजार बंद रहे। हालांकि, सड़कों पर खूब चहल पहल दिखाई दी। इस बीच पुलिस ने बेवजह सड़कों पर टहलने वालों के चालान काटे। कुछ लोग तो पुलिस को गच्चा देने में कामयाब रहे। वहीं आवश्यक सेवाएं जारी रहीं। दूध, दवा, फल, सब्जियों की होम डिलीवरी की गई।
विज्ञापन

प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को भी दो सौ से अधिक नए संक्रमित सामने आए हैं। यह हाल सिर्फ रामपुर ही नहीं, बल्कि प्रदेश भर के जिलों का है। हर रोज किसी न किसी संक्रमित की जान जा रही है। अब तो गांवों में संक्रमण फैल गया है। ऐसे में संक्रमण के बढ़ते दायरे को देखते हुए सरकार की ओर से 30 अप्रैल रात आठ बजे से दस मई को सुबह सात बजे तक लॉकडाउन का एलान किया गया था, जिसे बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया गया है। इसके तहत हर दिन की तरह गुरुवार को भी शहर से लेकर गांव एवं कस्बों तक के सभी बाजार बंद रहे। शहर की सड़कों पर सन्नाटा नजर आया।
विज्ञापन

शहर के अधिकांश लोग तो घरों में ही रहे। शौकत अली रोड, शाहबाद रोड, मोहम्मद अली जौहर रोड, मिस्टन गंज, सब्जी मंडी, पुराना गंज, सर्राफा बाजार, चाकू बाजार, बाजार नसरूल्ला खां समेत शहर के सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों के बाजार बंद रहे। हालांकि, फल, सब्जी, किराना, दवाओं आदि की दुकानें खुली रहीं। यही हाल शाहबाद, मिलक, पटवाई, स्वार, टांडा, बिलासपुर आदि ग्रामीण एवं नगरीय इलाकों का रहा। लोग जरूरी कार्यों से ही घरों के बाहर आए। वहीं, बेवजह सड़कों पर घूमने वालों के पुलिस ने चालान काटे। इसके अलावा शहर के बाकी इलाकों में भी चालान का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed