फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The lovers reunited after eight years

Rampur News: आठ साल बाद एक दूजे के हुए प्रेमी युगल

Thu, 12 Mar 2026 12:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 12 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
The lovers reunited after eight years
सैदनगर। आठ साल के बाद पुलिस के हस्तक्षेप के बाद प्रेमी युगल एक दूसरे के हो गए। दोनों ने मंदिर में सात फेरे लिए। इससे पहले युवक ने शादी से इन्कार कर दिया था, इसके बाद युवती थाने पहुंच गई थी। पंचायत के समझाने के बाद शादी कराई गई। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक युवक का उसके ही गांव की रहने वाली एक युवती से आठ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसे देखकर दोनों के परिजनों ने शादी कराने का निर्णय लिया लेकिन युवक ने शादी से साफ इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

प्रेमी को सबक सिखाने के लिए तीन दिन पहले युवती उसके घर पहुंच गई। प्रेमी और उसके परिजनों को तीन दिन के अंदर शादी कराने की बात कही। बुधवार सुबह प्रेमिका थाने पहुंची और पूरा माजरा बताया। पुलिस ने दोनों पक्ष के माता-पिता को बुलाकर समझाया जिसके बाद पुलिस ने युवती को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में दोनों परिवारों में समझौते के लिए पंचायत बैठ गई। गांव के सम्मानित लोगों की मौजूदगी में करीब दो घंटे मशक्कत के बाद पंचायत ने फैसला सुना दिया। फैसले के मुताबिक बुधवार रात को प्रेमी युगल की मंदिर में शादी करा दी गई। पंचायत के फैसले के बाद हुई शादी को लेकर गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed