फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The lake spread over 23 hectares got lost in neglect

Rampur News: अनदेखी में ओझल हुई 23 हेक्टेयर में फैली झील

Fri, 11 Apr 2025 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 11 Apr 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
The lake spread over 23 hectares got lost in neglect
शाहबाद (रामपुर)। प्रशासन की अनदेखी के चलते बलुपुरा सैफनी की 23.19 हेक्टेयर में फैली करीब दस किमी लंबी झील का अब नामोनिशान मिट चुका है। विलुप्त हो चुकी झील की जमीन पर किसान कब्जा कर फसल उगा रहे हैं। खास बात यह है कि इस झील का जिक्र वेटलैंड्स की सूची में भी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार झील सैफनी से शुरू होकर जयतोली तक जाती थी। इस झील की लंबाई करीब 10 किलोमीटर और चौड़ाई 100 मीटर थी। वर्षों पहले झील सूखने पर तहसील प्रशासन ने चारे के लिए लोगों के पट्टे कर दिए थे, लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी का नतीजा यह रहा कि आज झील का नामोनिशान तक नहीं है। उस जमीन पर फसलें लहलहा रही हैं। झील की संपूर्ण जमीन पर कब्जे हो चुके हैं। बलुपुरा सैफनी में इस वेटलैंड (नम भूमि) अर्थात झील का जिक्र जिला प्रशासन व वन विभाग को केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफ एंड सीसी) से मिली 100 वेटलैंड्स की सूची में है।
विज्ञापन

लेखपाल राहुल ने बताया कि तहसील क्षेत्र में तीन-चार तालाब जरूर हैं, लेकिन, 23.19 हेक्टेयर के क्षेत्रफल वाली झील बलुपुरा तो क्या पूरी तहसील क्षेत्र में नहीं है। हालांकि, शाहबाद/मिलक के वन रेंजर शिवशंकर यादव ने बलुपुरा में वेटलैंड होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्रालय से प्राप्त सूची में जिन वेटलैंड का जिक्र है, उनकी तलाश शुरू हो गई है। इस सूची में बलुपुरा में बड़े भू-भाग वाले वेटलैंड का भी जिक्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------------------
गांव के आसपास जंगल क्षेत्र को आज भी झील का इलाका कहा जाता है। बलुपुरा और अन्य कई गांवों में सैकड़ों बीघा में झील फैली हुई थी। सुनते हैं कि सूखने के बाद झील पर कब्जे हो गए। अब झील का कहीं भी नामोनिशान नहीं है। उस जमीन पर खेती हो रही है। -हृदयेश कुमार, बलुपुरा
--------------------------------
झील की लंबाई करीब 10 किमी और चौड़ाई करीब 100 मीटर थी। झील कई गांव से होती हुई गुजरती थी। 50 साल पहले झील का पानी सूखने पर झील की जमीन पर चारे के लिए पांच साल के लिए पट्टे हुए थे। वर्तमान में इस जमीन पर गेहूं की फसल खड़ी है। -राजकुमार सिंह, बलुपुरा

हमारे बचपन में भी झील हुआ करती थी। सैफनी, मधुपुरी, मोहम्मदनगर, बलुपुरा, किशनपुर, रायपुर होकर जयतोली तक फैली थी। अब हम करीब 42 साल के हो गए हैं और झील का नामोनिशान गायब हो चुका है। -रन सिंह, प्रधान प्रतिनिधि-बलुपुरा

------------------
वर्जन
हमें बलुपुरा सैफनी के वेटलैंड की जानकारी नहीं है। अगर कुछ लिखित में आया होगा तो इसकी जांच कराएंगे। यदि वेटलैंड पर कब्जे पाए जाते हैं तो हटवाए जाएंगे। वन विभाग के अधिकारियों को बुलवाकर इसे ट्रैक करेंगे। वेटलैंड को सरंक्षित करेंगे। -हिमांशु उपाध्याय, एसडीएम

वेटलैंड को सरंक्षित को लेकर स्टाफ को राजस्व विभाग से संपर्क करने के लिए कहा है। केंद्रीय मंत्रालय से मिली सेटेलाइट सर्वे की सूची में बलुपुरा में वेटलैंड होने का जिक्र है। इसी वेटलैंड की तलाश कराई जाएगी। -शिवशंकर यादव, वन रेंजर-शाहबाद/मिलक

केंद्रीय मंत्रालय से प्राप्त सूची में बलुपुरा सैफनी वेटलैंड का जिक्र है। रकबा भी दर्ज है। इसके मुताबिक, इस वेटलैंड का रकबा 23.19 हेक्टेयर है। सूची में अंकित सभी 100 वेटलैंड का पता लगाया जा रहा है। इसके लिए वन विभाग और राजस्व विभाग की टीमों को सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं। -प्रणव जैन, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article