फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The kingpin of an interstate cyber fraud gang was operating more than 10 SIM cards.

Rampur News: साइबर ठगी के अंतरराज्यीय गैंग का सरगना चला रहा 10 से अधिक सिम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The kingpin of an interstate cyber fraud gang was operating more than 10 SIM cards.
रामपुर। सिविल लाइंस थाने क्षेत्र में साइबर ठगी में पकड़े गए गैंग का सरगना सलमान उर्फ राजा अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। गैंग पकड़े जाने वाले दिन ही उसने रामपुर छोड़ दिया था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि वह 10 से अधिक सिम का प्रयोग कर रहा है। अभी यूपी से बाहर उसकी लोकेशन ट्रेस हुई है।
विज्ञापन

थाना सिविल लाइन और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने 26 अक्तूबर को मोहल्ला मैगजीन फव्वारे के पास एक मकान में छापा मारकर आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें रामपुर, उत्तराखंड और बिहार के लोग शामिल थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह सलमान के लिए काम करते थे। सलमान तेलगांना, हैदराबाद, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़ से सिम, मोबाइल, एटीएम और बैंक अकाउंट का इंतजाम करता था। वह साइबर ठगी के पैसों से अपने रिश्तेदारों के नाम से संपत्ति और वाहन खरीदता था।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया था कि साइबर ठगों के गैंग का सरगना रामपुर के केले वाला तालाब निवासी सलमान है। रामपुर से ही सलमान ही गैंग को संचालित करता था। इसके कनेक्शन तेलगांना, हैदराबाद, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़ के साइबर ठगों के गैंग से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि सलमान गैंग के पकड़े जाने वाले दिन शहर में ही था। उसे जैसे ही पता चला तो वह भाग गया। सिविल लाइंस कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि सलमान 10 से अधिक सिम प्रयोग कर रहा है। वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है। इस समय वह यूपी से बाहर है। पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
पंजाब से खरीदी गई थी बुलेट
छापे के दौरान पुलिस ने नई बुलेट मोटरसाइकिल सीज की थी। ये मोटरसाइकिल सलमान ने एक महीने पहले मोहाली पंजाब से खरीदी थी। वही इस बुलेट का प्रयोग करता था। पुलिस इसके अलावा सलमान की अन्य संपत्तियों की जांच कर रही है।
मैगजीन फव्वारे में 110 गज का प्लाट खरीदकर बनवाया था मकान
सलमान ने मोहल्ला मैगजीन फव्वारे रामपुर में 110 गज का प्लाट शहनवाज से खरीदा था। शहनवाज की फर्म एसके कंस्ट्रक्शन से मकान भी बनवाया। इसके एवज में सलमान ने 62 लाख रुपये दिए। इसमें 17 लाख रुपये तीन बार चेक से दिए गए। जिसमें एक बार 10 लाख और दो बार 3.5 लाख के दो चेक से भुगतान किया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि बाकी का पैसा नकद दिया गया। हालांकि अभी तक जमीन की रजिस्ट्री नहीं हुई है। सलमान को यह सौदा फैसल ने कराया था।


कई करोड़ के लेन-देन आए सामने
पुलिस लगातार ई-मेल से बैंकों को पत्र भेजकर फ्रीज कराए 40 खातों की डिटेल ले रही है। अभी तक जो डिटेल बैंकों ने दी है उसमें करीब 10 करोड़ से अधिक के लेनदेन सामने आए हैं। कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि अभी पूरी डिटेल नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed