फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The issue of illegal felling of Peepli forest was raised in Kisan Panchayat

Rampur News: किसान पंचायत में उठा पीपली वन में अवैध कटान का मुद्दा

Fri, 11 Apr 2025 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 11 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
The issue of illegal felling of Peepli forest was raised in Kisan Panchayat
भोट (रामपुर)। गांव सनकरा में बृहस्पतिवार को भाकियू भानु गुट की पंचायत हुई। जिसमें पीपली वन में अवैध कटान का मुद्दा उठा। किसानों ने कुछ वन कर्मचारियों पर मिलीभगत कर अवैध कटान करवाने का आरोप लगाते हुए तबादला कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मो. हनीफ वारसी ने कहा कि वर्षों से वन क्षेत्र में जमे कुछ भ्रष्ट कर्मचारियों की मिलीभगत के चलते पीपली वन क्षेत्र में हरे भरे वृक्ष का अवैध कटान जारी है। जिम्मेदार अधिकारी जब तक वर्षों से जमे कर्मचारियों पर शिकंजा नहीं कसेंगे, तब तक वन क्षेत्र में अवैध कटान नहीं रुक पाएगा। उन्होंने कहा कि यदि वन कर्मियों की मनमर्जी ऐसे ही प्रभावी रही तो शुक्रवार को मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर व अन्य जिलों के जिलाध्यक्ष वन विभाग से संबंधित ज्ञापन कंजरवेटर को सौंपेंगे। वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव शोएब इजहार खान की अध्यक्षता में 14 अप्रैल को बरेली में आंदोलन किया जाएगा। इसमें जो पदाधिकारी आंदोलन में शामिल नहीं होगा, उसको संगठन से निष्कासित कर दिया जाएगा। इस अवसर पर नजाकत अली, हाजी आलेहसन, जाकिर अली, वारसी, लोकेश पांडेय, महेंद्र सागर, सफदर अली, इब्ने हसन, हाजी शराफत अली, इलियास अहमद, मोहम्मद अलीम, नानक चंद, देवी चंद, सूरजपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed