फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The Gurunanak Welfare Society, which is handling the strings of broken breath of corona infected

कोरोना संक्रमितों की टूटती सांसों की डोर को संभाल रही गुरुनानक वेलफेयर सोसायटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
The Gurunanak Welfare Society, which is handling the strings of broken breath of corona infected
रामपुर। गुरुनानक वेलफेयर सोसायटी के सदस्य न सिर्फ टूटती सांसों की डोर को संभालने का काम कर रहे हैं। सोसायटी के सदस्य होम आइसोलेटेड संक्रमितों को ऑक्सीजन कन्संट्रेटर मुहैया करा रहे हैं। इसके साथ ही संक्रमित के घर व गली को सैनिटाइज कराने के साथ ही परिजनों को सैनिटाइजर, मास्क, ग्लव्स आदि सामग्री भी वितरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में इस बार हालात पिछले साल से भी अधिक नाजुक हैं। लगातार कोरोना संक्रमितों की मौत हो रही हैं तो वहीं नए कोरोना संक्रमितों के सामने आने का सिलसिला भी जारी है। ऐसे में बड़ी संख्या में संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। लेकिन, होम आइसालेशन में संक्रमितों को ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था करने में परेशानी हो रही थी। जिस पर प्रशासन ने डॉक्टर के परामर्श पर अब होम आइसोलेशन के मरीजों को सिलिंडर मुहैया कराने शुरू कर दिए हैं। लेकिन, जब तक चिकित्सीय परामर्श पर सिलिंडर की व्यवस्था हो या किसी कारण वश सिलिंडर की व्यवस्था में विलंब हो रहा हो तो ऐसे मरीजों को गुरुनानक वेलफेयर सोसायटी ऑक्सीजन कन्संट्रेटर मुहैया करा रहे हैं। सोसायटी के ओर से संक्रमित को एक-दो दिन तक ऑक्सीजन की व्यवस्था हो जाती है।
विज्ञापन

गुरुनानक वेलफेयर सोसायटी मौजूदा समय में दस ऑक्सीजन कन्संट्रेटर के जरिए जरुरतमंदों को एक-दो दिन के लिए प्रारंभिक अवस्था में ऑक्सीजन की व्यवस्था कर रही है। सोसायटी के चेयरमैन निरवैर सिंह ने बताया कि सोसायटी के सदस्य ऑक्सीजन कन्संट्रेटर के साथ ही अस्पतालों में लंगर, मास्क, सैनिटाइजर, आडोमास आदि का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोसाइटी द्वारा रोज जरूरतमंद लोगों के लिए लंगर तैयार कर बांटा जा रहा है। इस सेवा कार्य में प्रमुख रूप से जसप्रीत सिंह जस्सी, जयदीप सिंह, अमनदीप सिंह, मंदीप सिंह, गगनदीप सिंह, जस्सू, राजा, शेरू आदि सहयोग कर रहे हैं। वहीं सोसायटी की ओर से लगातार जरुरतमंदों के लिए रक्तदान भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed