फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The future of the country depends on the unity of farmers: Virk

किसानाें की एकता पर टिका है देश का भविष्य : विर्क

Sat, 10 Aug 2024 11:11 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 10 Aug 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
The future of the country depends on the unity of farmers: Virk
बिलासपुर (रामपुर)। तराई किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क ने कहा है कि किसानों की राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। क्योंकि देश किसानों की एकता पर ही टिका है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार को नवीन मंडी में तराई किसान यूनियन के तृतीय राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद चुनाव प्रकिया के लिए राष्ट्रीय महासचिव ने तराई किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए तजिंदर सिंह विर्क के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसको सदन ने सर्वसम्मति से पास किया। अधिवेशन में किसानों की राष्ट्रीय प्रदेश एवं स्थानीय स्तर की मुख्य समस्याओं, संगठन की सदस्यता विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों पर प्रस्ताव रखा गया। जिस पर पदाधिकारियों ने अपने अपने सुझाव रखे। जिसमें भारत को विश्व व्यापार डब्लूटीओ से बाहर करने, सभी फसलों पर सी 2 और 50 प्रतिशत पर एमएसपी की गारंटी का कानून बनाया जाएं, सभी किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए, फसल बीमा को किसान हितैषी बनाया जाए, 60 वर्ष के किसान को 10,000 रुपये प्रति माह किसान पेंशन दी जाए, गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए,⁠ बिजली विधेयक 2020 वापस लिया जाए तथा बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने की योजना बंद करने सहित आदि मुद्दों पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए नये 50,000 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। संगठन का उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों में गठन किया जाएगा और सरकार के किसान विरोधी फैसले के खिलाफ जिला व तहसील स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। बताया कि नवंबर में दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा। किसानों की समस्याओं को लेकर नवनिर्वाचित सांसदों के माध्यम से सदन में किसानों का पक्ष रखने की मांग की गई। इस दौरान पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष खालिद पाशा, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सिंह, अमरीष महल मंडल प्रभारी ने किसानों को संबोधित किया।
विज्ञापन


ये किसान रहे मौजूद
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम, चौधरी बिजेंद्र सिंह, रफी अहमद, नजीब खां, पंकज यादव, सद्दाम पाशा, दानिश पाशा, अमरीश महल, आमीर, नदीम जिलाध्यक्ष संभल, अरशद पाशा, महफूज, जितेंद्र सिंह चहल, नवीन प्रजापति, साहब सिंह कोटिया, बलविन्दर सिंह, रफी, जनकराज सिंह, अर्पित नैय्यर, गुरजीत सिंह, जसवीर सिंह उप्पल, सुखविन्दर सिंह, रहीसुल ग्यास खां, मोहम्मद याकूब खां, अध्यक्षता नदीम यार खां ने की तथा संचालन गुरजीत सिंह चीमा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed