{"_id":"68d307bd98fd292a83075bd6","slug":"the-final-publication-of-the-voter-list-will-be-on-december-30-rampur-news-c-15-1-mbd1058-736888-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मतदाता सूची का 30 दिसंबर को होगा अंतिम प्रकाशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मतदाता सूची का 30 दिसंबर को होगा अंतिम प्रकाशन
विज्ञापन
रामपुर। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से यूपी विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि एक नवंबर, 2025 को अहर्ता तिथि मानते हुए यह कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत सार्वजनिक नोटिस 30 सितंबर 2025 को जारी किया जाएगा। नोटिस का पहला पुनर्प्रकाशन 15 अक्तूबर और दूसरा 25 को होगा। मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने के लिए फॉर्म-18 या 19 में आवेदन की अंतिम तिथि छह नवंबर निर्धारित की गई है।
मतदाता सूचियों का मुद्रण 20 नवंबर को होगा और 25 नवंबर को आलेख्य प्रकाशन किया जाएगा। दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक रहेगी। अंतिम निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन 30 दिसंबर, 2025 को किया जाएगा। ब्यूरो