{"_id":"6a1c97427fa6e87440056486","slug":"the-farmers-wife-was-given-back-the-rs-37000-she-had-been-cheated-of-rampur-news-c-282-1-smbd1025-172239-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: किसान की पत्नी को वापस दिलाए ठगे गए 37 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: किसान की पत्नी को वापस दिलाए ठगे गए 37 हजार रुपये
Mon, 01 Jun 2026 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। खजुरिया पुलिस ने कुछ लोगों ने धोखाधड़ी कर एक किसान की पत्नी से ठगे गए ऑनलाइन 37000 रुपये वापस दिलाने की कार्रवाई की है। खजुरिया थाना प्रभारी पंकज पंत के अनुसार करीब तीन माह पूर्व ग्राम अहरो निवासी किसान रमजानी की पत्नी अनीशा बेगम ने पुलिस से शिकायत की थी कि कुछ लोगों ने आनलाइन धोखाधड़ी कर उनके बैंक खाते से करीब 37000 रुपये की धनराशि निकाल ली थी। उन्होंने कुछ अज्ञात लोगों पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत पुलिस से की थी। मामले की जांच साइबर सेल ने शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि विधिक जांच के बाद महिला के खाते में ठगे गए 37000 की धनराशि वापस करवा दी है। संवाद
विज्ञापन