फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The district hospital will be illuminated with solar energy, a budget of five lakh rupees was received for the connection.

Rampur News: सौर ऊर्जा से जगमग होगा जिला अस्पताल, कनेक्शन के लिए मिला पांच लाख का बजट

Tue, 17 Feb 2026 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 17 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
The district hospital will be illuminated with solar energy, a budget of five lakh rupees was received for the connection.
जिला अस्पताल में 343 किलाेवाट का सोलर प्लांट हो चुका है तैयार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। जिला अस्पताल में 343 किलाेवाट का सोलर प्लांट तैयार हाे चुका है। इसके लिए बिजली कनेक्शन में आ रही समस्या दूर हो चुकी है। शासन ने कनेक्शन के लिए पांच लाख रुपये का बजट जारी किया है।
जल्द ही अस्पताल में इमरजेंसी, ओपीडी से लेकर प्रत्येक वार्ड में सोलर प्लांट से सप्लाई शुरू हो जाएगी। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को बहुत बड़ी राहत मिलने जा रही है। अस्पताल में इमरजेंसी से लेकर ओपीडी और प्रत्येक के वार्ड में सोलर पैनल का कनेक्शन दिया जा चुका है, जिससे अब लगातार आपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन

अस्पताल में बिजली की जाने के बाद भी उसकी कमी महसूस नहीं होगी, उससे लगातार पंखे संचालित रहेंगे और मरीजों को गर्मियों के मौसम में परेशान नहीं होना पड़ेगा। गर्मियों में कई-कई घंटे तक बिजली गुल हो जाती है, जिससे अस्पताल में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और पैथोलॉजी लैब समेत तमाम कामों पर असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी समस्याओं के समाधान के लिए शासन की ओर से जिला अस्पताल की छत पर 343 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाया गया है। इससे दिनभर आपूर्ति मिलती रहेगी।

-----------------------------------
जिला अस्पताल की छत पर सोलर प्लांट लगाया जा चुका है। सोलर प्लांट को चालू करने के लिए कनेक्शन की कमी रह गई थी। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। शासन की ओर से करीब पांच लाख रुपये के बजट को हरी झंडी मिल चुकी है। जल्द ही पूरा जिला अस्पताल सौर ऊर्जा से जगमग होगा। -डॉ. बीसी सक्सेना, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed