फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The dispute over the Jagesar mosque escalated, with the Muslim side appealing to the MP.

Rampur News: जगेसर की मस्जिद विवाद ने पकड़ा तूल, मुस्लिम पक्ष ने सांसद से लगाई गुहार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
The dispute over the Jagesar mosque escalated, with the Muslim side appealing to the MP.
शाहबाद। जगेसर गांव स्थित गौसिया मस्जिद के पुनर्निर्माण और मीनार निर्माण को लेकर उपजा विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। पहले हिंदू पक्ष द्वारा अवैध निर्माण की शिकायत की गई थी, वहीं अब मुस्लिम समाज के लोगों ने सांसद चंद्रशेखर आजाद से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामीण मनोज सिंह, नेमपाल, संजू और हरकेश सहित हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने प्रशासन को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि बिना अनुमति के मस्जिद में 40 फीट ऊंची मीनार का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं, मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि गौसिया मस्जिद वक्फ में पंजीकृत है और इसके बावजूद विरोधी पक्ष प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव बनाकर मीनार हटवाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने राजस्व कर्मियों पर दबाव बनाने और राजनीतिक प्रभाव डालने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन



कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि एहतियातन दोनों समुदायों के करीब 40 लोगों को पांच-पांच लाख रुपये के मुचलके में पाबंद किया गया है। सीओ देवकी नंदन ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच वार्ता जारी है, लेकिन अभी आपसी सहमति नहीं बन सकी है। गांव में पुलिस सतर्क है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed