फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The dilapidated Sohna bridge will be repaired with Rs 28 crore.

Rampur News: 28 करोड़ रुपये से तैयार होगा जर्जर सोहना पुल

Tue, 25 Nov 2025 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 25 Nov 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
The dilapidated Sohna bridge will be repaired with Rs 28 crore.
रामपुर। पटवाई जौलपुर मार्ग पर स्थित जर्जर सोहना पुल का निर्माण कराया जाएगा। शासन ने इसके लिए 28 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसके निर्माण से क्षेत्र के करीब 40 हजार लोगों को लाभ होगा। पटवाई जौलपुर मार्ग स्थित सोहना पुल जर्जर हो गया था। पिछले कई वर्षाें से भारी वाहनों का आवागमन बंद था। ऐसे में लोगों को 15 से 20 किलोमीटर अतिरिक्त चलना पड़ता था। लोग लंबे समय से पुल के निर्माण की मांग कर रहे थे। लोगों की मांग पर शहर विधायक आकाश सक्सेना ने पुल निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया था। अब शासन ने पुल निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसके तहत पुल के निर्माण में 28.3 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह पुल बनने से सिर्फ रामपुर ही नहीं, बल्कि मुरादाबाद जिले के गांवों को भी लाभ होगा।
विज्ञापन

लोनिवि के अधिशासी अभियंता गौरव सिंह ने बताया कि पटवाई जौलपुर मार्ग पर सोहना पुल जर्जर हो गया था, इसका निर्माण आवश्यक था। शासन से मंजूरी मिलने के बाद पुल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। अब जल्द ही पुल का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed