फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The department issued a notice on the banned Thai Mangur farming.

Rampur News: प्रतिबंधित थाई मांगुर पालन पर विभाग ने थमाया नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
The department issued a notice on the banned Thai Mangur farming.
सैदनगर। क्षेत्र के ग्राम हकीमगंज में प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली के अवैध पालन का मामला सामने आने पर मत्स्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। ग्रामीणों की शिकायत पर विभागीय टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और तालाब में प्रतिबंधित मछली पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच के दौरान तालाब में बड़ी संख्या में थाई मांगुर मछलियां मिलीं। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर संबंधित संचालक को नोटिस जारी किया और प्रतिबंधित प्रजाति के पालन को तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए। विभाग ने मामले की रिपोर्ट तैयार कर आगे की विधिक कार्रवाई भी शुरू कर दी है। मत्स्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार थाई मांगुर मछली के पालन और बिक्री पर सरकार की ओर से प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रजाति पर्यावरण और स्थानीय जलीय जैव विविधता के लिए नुकसानदेह मानी जाती है। विभाग ने चेतावनी दी है कि जिले में कहीं भी प्रतिबंधित मछलियों का पालन मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने बताया कि थाई मांगुर का पालन करना प्रतिबंधित है। जिसको लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed