फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The defense side's testimony on Azam Khan's bail plea is complete, now the hearing will be held tomorrow

Rampur News: आजम खां की जमानत अर्जी पर बचाव पक्ष की गवाही पूरी, अब कल होगी सुनवाई

Wed, 14 May 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 14 May 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
The defense side's testimony on Azam Khan's bail plea is complete, now the hearing will be held tomorrow
रामपुर। क्वालिटी बार कब्जाने के मामले में एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट पहुंचे सपा नेता आजम खां की जमानत अर्जी पर बहस मंगलवार को बचाव पक्ष की बहस पूरी हो गई। जबकि अभियोजन ने बहस के लिए वक्त मांगा है। अब इस मामले की सुनवाई के लिए 15 मई को होगी।
विज्ञापन

यह मामला सिविल लाइंस क्षेत्र में हाईवे स्थित क्वालिटी बार का है। इस मामले में बार स्वामी गगन अरोड़ा की शिकायत पर 21 नवंबर 2019 को तत्कालीन राजस्व निरीक्षक अनंगराज सिंह ने सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

आरोप लगाया था कि आजम खां ने मंत्री रहते हुए जिला सहकारी संघ की जमीन पर बने क्वालिटी बार की 302 वर्ग मीटर जगह को अपनी पत्नी को 1200 रुपये किराये पर नाम कर दी थी। बाद में इसमें आजम खां के बेटे को भी सह किरायेदार के रूप में दर्शा दिया गया था। उस समय जिला सहकारी संघ के चेयरमैन जफर अली जाफरी थे। उनकी अध्यक्षता में हुई बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने चेयरमैन सैयद जफर अली जाफरी, आजम खां की पत्नी पूर्व सांसद डाॅ. तजीन फात्मा व बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला को नामजद किया था। मुकदमे की जांच कर तीनों के खिलाफ आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया था। सुनवाई के दौरान पुलिस ने सपा नेता आजम खां को भी आरोपी बना लिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed