फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The decision to cancel the exam is right, action should be taken against those accused of irregularities: Singh

परीक्षा रद्द करने का फैसला ठीक, गड़बड़ी के आरोपियों पर करें कार्रवाई : सिंह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
The decision to cancel the exam is right, action should be taken against those accused of irregularities: Singh
रामपुर। राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नलिन सिंह ने सिपाही भर्ती परीक्षा को रद्द कर उसे दोबारा कराने के फैसले को युवाओं के हित में बताया। उन्होंने कहा कि सरकार को परीक्षा में धांधली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।शनिवार को राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं की कार्यशाला का आयोजन ग्राम नवदिया कार्यालय में हुआ। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नलिन सिंह ने कहा कि सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक होने के बाद अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन के बाद प्रदेश सरकार की ओर से लिए गए भर्ती रोकने के फैसले की वह सराहना करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क परिवहन सेवा की व्यवस्था करना एक अच्छा कदम है। प्रदेश अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा की देश और समाज हित में 18 वर्षों से बहुआयामी सेवा की जा रही है। इस अवधि में 50000 से अधिक युवाओं को रक्तदान के द्वारा रक्त उपलब्ध कराना हमारी बड़ी उपलब्धि है। जनपद की जनता नलिन सिंह के सेवा कार्यों और समर्पित भाव की सराहना करती है तथा उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए उपयुक्त मानती है।
विज्ञापन

संजीव यादव ने कहा देश में लोकतंत्र को जीवित रखने के लिए राजनीति में विद्यमान विकारों परिवारवाद, वर्गवाद, क्षेत्रवाद, अवसरवाद आदि को समूल नष्ट किया जाए तथा धन शक्ति के बढ़ते प्रभाव पर अंकुश लगाया जाए तभी राजनीतिक शुचिता की बात की जा सकती है।
विज्ञापन

बैठक में राष्ट्रीय महासचिव डॉ. निलेश रस्तोगी, चौधरी निर्भय सिंह, सुरेंद्र कुमार शर्मा, कृतज्ञ सिंह, संतोष कुमार पटेल, अरविंद कुमार पटेल, अरविंद कुमार गंगवार, सुनील यादव, अमन गुप्ता, यशपाल गंगवार, हेमेंद्र कुमार, नरेश कुमार मौर्य आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed