{"_id":"6a0f62d9c50f4c78c105930c","slug":"the-condition-of-the-young-man-deteriorated-at-his-in-laws-house-and-he-died-during-treatment-rampur-news-c-282-1-smbd1025-171534-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ससुराल में युवक की हालत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ससुराल में युवक की हालत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत
Fri, 22 May 2026 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 22 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज स्थित ससुराल में बृहस्पतिवार दोपहर एक युवक की अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन युवक को रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां शाम करीब सात बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान जमुनावाला, थाना अफजलगढ़, जिला बिजनौर निवासी संदीप सिंह (35) के रूप में हुई है। ससुर तारा सिंह के अनुसार संदीप सिंह नशे की हालत में घर के बाहर शोर-शराबा कर रहे थे। परिजनों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, तभी उनकी हालत बिगड़ गई।
मृतक के परिजन रुद्रपुर के लिए रवाना हो गए हैं। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।