फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The carts placed on the drain were removed, warning of action if they were occupied again

Rampur News: नाले के ऊपर लगे ठेले हटाए, दोबारा कब्जा करने पर कार्रवाई की चेतावनी

Fri, 23 May 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 23 May 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
The carts placed on the drain were removed, warning of action if they were occupied again
टांडा (रामपुर)।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन ने बृहस्पतिवार को रामपुर चौराहे से गेस्ट हाउस तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अवर अभियंता अभिनेष कुमार तिवारी के नेतृत्व में पालिका टीम ने नाले के ऊपर लगे ठेले हटाए। साथ ही दोबारा कब्जा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।


अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान टीम ने देखा कि नाले के ऊपर व उसके किनारे पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर ठेले व फड़ लगा रखी है, जिससे राहगीरों को परेशानी होती है। इस पर टीम ने ठेलों व फड़ों को वहां से हटवाया और दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इससे पहले पालिका ने राजकीय इंटर कॉलेज के सामने से अवैध रूप से बनी 24 दुकानों को हटाया था। नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण मुक्त और स्वच्छ टांडा की दिशा में यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में सार्वजनिक जमीन पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed