फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The body of a girl was found hanging from a tree near Ramganga bridge

Rampur News: रामगंगा पुल के पास पेड़ से लटका मिला युवती का शव

Sun, 29 Jun 2025 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 29 Jun 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
The body of a girl was found hanging from a tree near Ramganga bridge
सैफनी (रामपुर)। रामगंगा पुल के पास शनिवार की सुबह पॉपुलर के पेड़ पर युवती का शव लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शव कई दिन पुराना होने की वजह से पहचान नहीं हो सकी, जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जटपुरा गांव निवासी एक किसान ने शनिवार की सुबह खेत पर जाते समय रामगंगा पुल के पास एक पॉपुलर के पेड़ पर शव लटका देखकर ग्राम प्रधान को सूचना दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर थाना प्रभारी हमवीर सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतरवाया। साथ ही उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। कुछ ही देर में एएसपी अतुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ हर्षिता सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। शव कई दिन पुराना होने की वजह से सड़ गल चुका था, जिससे शव की पहचान करना मुश्किल था। पुलिस के अनुसार, मृतका की उम्र लगभग 20 से 25 वर्षीय के बीच है। वह बुर्का पहने हुई थी, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह मुस्लिम समुदाय से हो सकती है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा घर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। एएसपी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच के लिए दो अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed