{"_id":"5a5119df4f1c1b4a018b60a0","slug":"thand-se-gramin-ki-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण ठंड से ठिठुरी जिंदगी, शाहबाद निवासी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण ठंड से ठिठुरी जिंदगी, शाहबाद निवासी की मौत
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में ठण्ड होने के कारण कुछ इस तरह से घरो से निकले लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ाके की ठंड व कोहरे का कहर शनिवार को भी जारी रहा। ठंड की वजह से लोग परेशान हो उठे। शनिवार को सुबह के वक्त पारा छह डिग्री तक पहुंच गया। कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन भी काफी प्रभावित हुआ है।
शाहबाद क्षेत्र के रायपुर गांव में 65 वर्षीय दिव्यांग अनोखी की पांच दिन पूर्व तबीयत खराब हो गई थी। परिजनों के मुताबिक उसे ठंड लग गई थी। जिस पर गांव में ही उसका उपचार कराया जा रहा था। शुक्रवार रात उसकी हालत और बिगड़ गई, जिस पर परिजन उपचार के लिए शाहबाद ला रहे थे, लेकिन, इस दौरान उसकी मौत हो गई। एसडीएम प्रेमचंद ने बताया कि लेखपाल को जांच के लिए गांव भेजा गया है। लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर ही ठंड से मौत की पुष्टि की जा सकेगी।
शनिवार को कोहरे की चादर के साथ ही आकाश में बादल भी छाए रहे। साथ ही सर्द हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया। सुबह सात बजे रामपुर का न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर करीब एक बजे यह तापमान 16 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि दोपहर के वक्त कुछ देर के लिए हल्की धूप निकलने की कोशिश हुई,लेकिन बादलों ने उसे ढंक लिया। शाम करीब छह बजे न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक आ गया था। कड़ाके की सर्दी से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।