फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   TGT exam starts today, 13,328 candidates will appear at 15 centres

Rampur News: टीजीटी परीक्षा आज से, 15 केंद्रों पर 13,328 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Wed, 03 Jun 2026 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 03 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
TGT exam starts today, 13,328 candidates will appear at 15 centres
रामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन से जुड़ी टीजीटी परीक्षा बुधवार से शुरू होगी। दो दिन तक चलने वाली परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा जिले के 15 केंद्रों पर आयोजित होगी, जिसमें कुल 13,328 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा की निगरानी के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

इंटर कॉलेजों में सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन की ओर से प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों की भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। बुधवार और बृहस्पतिवार को दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश से लेकर परीक्षा समाप्ति तक प्रत्येक गतिविधि पर विशेष नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार परीक्षा को पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए सभी केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान प्रत्येक कक्ष में प्रशिक्षित कक्ष निरीक्षकों की तैनाती रहेगी, जबकि विभिन्न केंद्रों की निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर भीड़भाड़ और अव्यवस्था से बचने के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
डीएमए, ग्रीनवुड सीनियर सेकेंडरी, स्मार्ट इंडियन स्कूल, रजा डिग्री कॉलेज, राजकीय महिला डिग्री कॉलेज, आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज, मुर्तजा इंटर कॉलेज, ईस्ट वेस्ट स्कूल, राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज ककरौवा, राजकीय इंटर कॉलेज काशीपुर तथा राजकीय इंटर कॉलेज सैंजनी नानकार सहित कुल 15 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

--------------------


टीजीटी की परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल हैं। -अंजलि अग्रवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed