फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   tgt exam

2831अभ्यर्थियों ने पहले दिन दी प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
tgt exam
रामपुर। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती परीक्षा में पहले दिन 2831 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 981 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए संपन्न कराई गई। कोई भी अभ्यर्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पहले दिन प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती परीक्षा में पहली पाली में 1152 और दूसरी पाली में 2660 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें पहली पाली में 921 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 231 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में पंजीकृत 2660 अभ्यर्थियों में 1910 ने परीक्षा दी जबकि, 750 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में कुल 981 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। पहली पाली की परीक्षा राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, राजकीय जुल्फिकार गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय जुल्फिकार इंटर कॉलेज और राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों पर हुई। प्रत्येक अभ्यर्थी, कर्मचारी और अधिकारी को मास्क लगाकर परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति थी। अभ्यर्थी, कर्मचारी और अफसरों की थर्मल स्क्रीनिंग और सेनेटाइजेशन भी कराया गया। जिनके पास मास्क नहीं था, उसे परीक्षा केंद्र के गेट पर ही मास्क दिया गया। सभी परीक्षा केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अभ्यर्थियों की बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से राजकीय रजा इंटर कॉलेज, राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज, विद्या मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ईस्ट वेस्ट स्कूल, और दयावती मोदी अकादमी समेत 10 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर ही कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अभ्यर्थियों, कर्मचारियों और अफसरों को परीक्षा केंद्रों के अंदर जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed