फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   tet today

जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर आज होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
tet today
रामपुर। जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा होगी। दो पॉलियों में होने वाली इस परीक्षा में साढ़े ग्यारह हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस बाबत सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर भी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करना अनिवार्य है। इसके लिए बीएड, बीटीसी, डीएलएड उत्तीर्ण अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। यह परीक्षा आठ जनवरी यानी बुधवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पॉलियों में संपन्न होगी, जिसमें पहली पॉली के लिए 16 एवं द्वितीय पॉली के लिए आठ परीक्षा केंदोर निर्धारित किए हैं। इसमें पहली पॉली में तीन परीक्षा केंद्र मिलक क्षेत्र के धमोरा, रेशम प्यारी इंटर कालेज एवं आर्य विद्यालय में बनाए गए हैं। शेष सभी परीक्षा केंद्र शहरी क्षेत्र में शामिल हैं। पहली पॉली में 7646 एवं दूसरी पॉली में 3926 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के भी मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं। हर परीक्षा केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षक और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों को भी लगाया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से हर परीक्षा केंद्र पर बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed