{"_id":"6670a7415c3ca22aa60577e4","slug":"temperature-crosses-44-chances-of-drizzle-today-rampur-news-c-282-1-rmp1001-123935-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पारा 44 के पार, आज बूंदाबांदी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पारा 44 के पार, आज बूंदाबांदी के आसार
विज्ञापन
रामपुर। सोमवार को बकरीद पर सुबह हल्की धूप रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ पारा भी चढ़ता गया। दोपहर में पारा 44 डिग्री के पार चला गया, जिससे लोग पसीने से तरबतर हो गए। सड़कों पर निकलने वाले लोगों को लू के थपेड़ों ने झुलसा दिया। दिन भर गर्म हवाएं आग उगलती रहीं। दिन का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को आंधी चलने के साथ बूंदाबांदी की भी संभावना है।
सोमवार को करीब 10 बजे तक 11 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने लगीं। तेज धूप के बीच हवाओं ने लोगों को झुलसा दिया। दोपहिया वाहन चलाने वालों के लिए सड़कों पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया। 31 प्रतिशत आर्द्रता बढ़ने से लोगों के पसीने छूटने लगे। गर्मी में पंखे और कूलर भी जवाब दे गए। तपिश के कारण लोग घरों से बाहर कम निकले।
बकरीद पर भी लोग दोपहर तक सड़कों पर काफी कम दिखाई दिए। मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि मंगलवार को मौसम में हल्की नरमी आ सकती है। तेज आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।