फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Teenager who went to take bath in Ramganga with friends drowned

Rampur News: दोस्तों संग रामगंगा में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Teenager who went to take bath in Ramganga with friends drowned
रामपुर। होली से एक दिन पहले दोस्तों के साथ रामगंगा नदी में नहाने गए विक्की (17) की डूबकर मौत हो गई। त्योहार पर परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। सूचना के बाद तहसीलदार मौके पर पहुंचे। तहसील क्षेत्र के गलपुरा गांव निवासी दन्नू का बेटा विक्की रविवार सुबह अन्य दोस्तों और चचेरे भाइयों के साथ गांव के नजदीक बह रही रामगंगा नदी में नहाने चला गया। नदी में नहाते समय किशोर विक्की गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसे डूबता देख साथियों ने उसे जबतक बाहर निकाला तब तक हालत बिगड़ गई थी। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

विक्की का बड़ा भाई सुमित अपने ऑटो से उसे सीएचसी लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि, परिजन संतुष्ट नहीं हुए और उसे रामपुर के एक अस्पताल ले गए। वहां भी किशोर को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पाकर तहसीलदार शिव कुमार शर्मा गांव पहुंचे और जानकारी हासिल की। मौके पर मिले अन्य परिजनों का तहसीलदार ने ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed