फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Teenager distressed by molestation consumes father's medication; case registered against youth.

Rampur News: छेड़खानी से परेशान किशोरी ने खा ली पिता की दवा, युवक पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 27 Jun 2026 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 27 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Teenager distressed by molestation consumes father's medication; case registered against youth.
पटवाई। छेड़खानी से परेशान एक किशोरी ने घर में रखी पिता की दवाओं का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। किशोरी की बहन का आरोप है कि गांव का एक युवक उसकी बहन से छेड़खानी करता था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पटवाई थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि दूसरे गांव सूपा निवासी रोहित ने करीब नौ माह पहले उसकी बहन से छेड़खानी की थी। उस समय गांव के लोगों ने बैठकर समझौता करा दिया था। आरोप है कि कुछ समय बाद रोहित फिर उसकी बहन को परेशान करने लगा।
विज्ञापन

एफआईआर के अनुसार 14 जून को उसकी बहन अपने बीमार पिता को देखने हल्द्वानी जा रही थी। आरोप है कि रोहित भी उसी बस में चढ़ गया और अश्लील टिप्पणी करने के साथ दुर्व्यवहार करने लगा। किसी तरह वह अपने पिता के पास पहुंची। आरोप है कि घर लौटते समय भी रोहित उसे परेशान करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 19 जून को रोहित ने उसकी बहन पर जंगल चलने का दबाव बनाया, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई और घर में रखी पिता की दवाइयां खा लीं। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे रामपुर जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के बाद उसकी तबीयत में सुधार हुआ और अब वह पूरी तरह स्वस्थ है।
पुलिस ने रोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीओ देवकी नंदन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed