{"_id":"67c752b26c37543bb20d8830","slug":"teenage-girl-gang-raped-after-being-drugged-case-filed-against-three-rampur-news-c-282-1-rmp1004-140870-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: नशीला पदार्थ पिलाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: नशीला पदार्थ पिलाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, तीन पर केस दर्ज
Wed, 05 Mar 2025 12:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
धमोरा (रामपुर)।
मुरादाबाद की किशोरी नशीला पदार्थ देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना 20 फरवरी की है। मामले में पुलिस ने सोमवार को एक नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मुरादाबाद जिले के मझोला क्षेत्र निवासी महिला ने एसपी को शिकायतपत्र दिया। बताया कि 20 फरवरी को उसकी 13 साल की बेटी किसी काम से गई थी, जो शाम तक घर नहीं लौटी। तलाश करने पर भी उसका पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने किशोरी के फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया। फोन उठाते ही किशोरी रोने लगी। इसके बाद बेटी घर आई। किशोरी ने बताया कि रामपुर के सैफनी क्षेत्र निवासी रावेश यादव से वह फोन पर बात करती थी। वह उससे मिलने मुरादाबाद भी आया था।
उसके बुलाने पर वह 20 फरवरी को रामपुर चली गई। रामपुर पहुंचने पर आरोपी दो साथियों के साथ उसे शहजादनगर पुल के नीचे एक कार में मिला। युवक ने उसे कार में बैठा लिया। तीनों आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। परिजन थाने पहुंचे और शिकायत पत्र दिया। एसपी को दिए शिकायतीपत्र पर पुलिस ने रावेश यादव और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया। इसके बाद पुलिस ने किशोरी को कोर्ट में पेश किया। वहां उसके बयान दर्ज कराए जा चुके है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
एसपी विद्या किशोर मिश्र का कहना है कि मुरादाबाद निवासी एक महिला का शिकायतपत्र मिला था। उसने बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना की जानकारी दी थी। शिकायतपत्र के आधार पर केस दर्ज किया जा चुका है। आरोपियों को तलाशने को टीम का गठन किया गया है।