फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   team of gorkhpur, varansi and prayagraj reached in final

गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज की टीमें पहुंची फाइनल में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
team of gorkhpur, varansi and prayagraj  reached in final
रामपुर। अंडर-18 राज्य स्तरीय जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को लीग व क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। इनमें गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज की टीमों ने जीत दर्ज का सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वाराणसी की टीम बालक व बालिका दोनों वर्गों में सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई हो गई है। रविवार को सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बालक वर्ग के मैच दयावती मोदी अकादमी स्कूल में हो रहे हैं। इनमें शनिवार को हुए मैचों में मेरठ की टीम ने कानपुर को 53-40 से, मुरादाबाद की टीम ने जौनपुर की टीम को 65-56 से हरा दिया। इसके साथ ही क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में गोरखपुर की टीम ने गाजियाबाद की टीम को 69-27 से और वाराणसी की टीम ने आगरा की टीम को 69-46 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इसके साथ ही सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के मैदान पर हो रहे बालिका वर्ग के मैचों में क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में वाराणसी की टीम ने लखनऊ की टीम को 42-17 से और प्रयागराज की टीम ने मेरठ की टीम को 50-25 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इन मैच में रेफरी मुकेश पांडे, अफरोज जमाल, राजू यादव रहे। इस दौरान बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकुल अग्रवाल, तुषार शर्मा, मनीष खुराना, वीरेंद्र विक्रम, आरएस बेदी, विनीता त्यागी, दीपक पुठिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed