{"_id":"670efee16bd144fe56032ee5","slug":"teachers-should-use-new-teaching-methods-beo-rampur-news-c-282-1-smbd1029-132046-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई शिक्षण विधियों का प्रयोग करें शिक्षक : बीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई शिक्षण विधियों का प्रयोग करें शिक्षक : बीईओ
Wed, 16 Oct 2024 05:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 16 Oct 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
स्वार। खंड शिक्षा अधिकारी बबीता सिंह ने शिक्षकों को नित नई शिक्षण गतिविधियों और शिक्षण विधियों का उपयोग कर शिक्षा को गुणवत्ता पूर्ण बनाने के टिप्स दिए हैं। उन्होंने मंगलवार को न्याय पंचायत भोट बक्काल में हुई संकुल मीटिंग में यह विधियां समझाईं। उन्होंने कहा कि शिक्षण कार्य नित नए प्रयोगों के साथ करना होगी तभी बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी और बच्चे निपुणता भी हासिल कर सकेंगे।
बीईओ ने शिक्षकों को अपने टीएलएम के साथ अनुभव साझा करने को कहा जिसके चलते शिक्षकों ने मीटिंग में एफएलएन प्रशिक्षण में प्राप्त प्रभावी शिक्षण वीडियो पर भी चर्चा की। रिमेडियल टीचिंग एवं बच्चों को निपुण बनाने को लेकर सभी अध्यापकों द्वारा अपने-अपने विचार एक दूसरे से साझा किए गए। विद्यालय के टाइम एंड मोशन एवं छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट विकास को लेकर भी चर्चा हुई। संकुल बैठक की अध्यक्षता बीईओ मुख्यालय स्वदीप कनौजिया ने की। उन्होंने प्रस्तुतीकरण पर फीडबैक लिया गया एवं बच्चों के शिक्षण कार्य को प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किये। इस मौके पर नोडल संकुल उमाकांत, प्रशांत कुमार पांडेय, मोहित कौशिक, अशोक कुमार, पूजा, गुरप्रीत सिंह, नरेश कुमार, मंगलसेन, नवीन कुमार, जाहिद हुसैन और आसिफ अली आदि रहे।