फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Teachers and staff are angry over census duty in the heatwave

Rampur News: लू में जनगणना ड्यूटी से शिक्षकों और कर्मचारियों में आक्रोश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Teachers and staff are angry over census duty in the heatwave
रामपुर। भीषण गर्मी और लू के बीच कराई जा रही जनगणना ड्यूटी को लेकर शिक्षक और कर्मचारी संगठनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जिले में तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से घर-घर जाकर सर्वे करना कर्मचारियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। संगठनों ने सरकार से जनगणना कार्य की समय सीमा बढ़ाने और कर्मचारियों के स्वास्थ्य सुरक्षा के इंतज़ाम करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

क्या बोले संगठन पदाधिकारी
तेज धूप में घर-घर सर्वे करना बेहद मुश्किल हो गया है। कई बार लगातार पैदल चलना पड़ता है। सरकार को कर्मचारियों की हालत समझते हुए जनगणना कार्य की अवधि बढ़ानी चाहिए।
विज्ञापन

— पंडित रामबाबू शर्मा, जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद



महिला कर्मचारियों के सामने दिक्कतें अधिक हैं। कई जगह पीने का पानी तक नहीं मिलता। ऐसी भीषण गर्मी में सर्वे कार्य कराना बेहद कठिन है। सरकार को कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन


— राम चन्द्र, जिला महामंत्री यूटा


जनगणना राष्ट्रीय महत्व का काम है और कर्मचारी पूरी मेहनत से जिम्मेदारी निभा रहे हैं। लेकिन लगातार बढ़ती गर्मी ने हालात मुश्किल कर दिए हैं। कई कर्मचारियों की तबीयत खराब हो रही है। सरकार को गर्मी को देखते हुए समय सीमा बढ़ानी चाहिए।
— डॉ. राजवीर सिंह, जिलाध्यक्ष, जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed