{"_id":"a74aa558f2408ded3473bdfc355e5749","slug":"teacher-suspend-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन शिक्षकों का वेतन काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन शिक्षकों का वेतन काटा
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शुरू की हेल्पलाइन पर आई शिकायत महज 45 मिनट में निस्तारित कर दी गई। तीन शिक्षकों को स्कूल न जाना भारी पड़ गया। शिकायत का निस्तारण करते हुए बीएसए ने तीनों शिक्षकों का वेतन काट दिया। एक शिक्षक को नोटिस जारी करते हुए उनसे जवाब तलब भी किया गया है।
प्राथमिक स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से हर जिले में हेल्पलाइन शुरू की गई है। इसके तहत स्कूलों से संबंधित शिकायत को कोई भी दर्ज करा सकता है। इस हेल्पलाइन पर अब शिकायतें आनी शुरू हो गई हैं।
सर्दी की छुट्टी के बाद स्कूल खुलने के पहले ही दिन विभाग की हेल्पलाइन पर स्वार क्षेत्र के लाडपुर मजरा गांव के प्राथमिक विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार ने सुबह 10.19 बजे फोन किया। बताया कि गांव के स्कूल में तीन शिक्षक नहीं पहुंचे हैं। खंड शिक्षाधिकारी को इस मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया।
विज्ञापन
स्वार क्षेत्र के खंड शिक्षाधिकारी ने इस स्कूल को चेक कराया तो पता चला कि तीन शिक्षक शुक्रवार को स्कूल पहुंचे ही नहीं। हेडमास्टर राजीव शर्मा ने रजिस्टर में अनुपस्थिति भी दर्ज नहीं की थी। फोन से ही बीेएसए को रिपोर्ट भेज दी गई।
बीएसए एसके तिवारी ने शिक्षक नंदन सिंह, किशन सिंह और शमशाद अहमद का वेतन काटने के आदेश जारी कर दिए। हेडमास्टर राजीव शर्मा की भूमिका को संदेह के घेरे में मानते हुए उनसे जवाब तलब किया है। बीएसए ने कहा कि हेल्पलाइन नंबर 0595-2354446 पर कोई भी अभिभावक अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।
हेडमास्टर ने स्कूल का खाता नहीं खोला, जिससे न तो मिड-डे मील मिल पा रहा है और न ही रसोइये का मानदेय मिला है। बीएसए ने मिलक क्षेत्र के अतईनगर गांव के प्राथमिक स्कूल की हेडमास्टर दीपमाला को सस्पेंड कर दिया है।