फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   teacher suspend

गैरहाजिर शिक्षिका निलंबित, 22 का वेतन कटा

Mon, 18 Jan 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Mon, 18 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों के निरीक्षण में लगातार खामियां मिल रही हैं। एनपीआरसी के निरीक्षण में बिलासपुर क्षेत्र के कई स्कूल बंद मिले और कई स्कूलों में शिक्षक और शिक्षामित्र गैरहाजिर मिले। एनपीआरसी की रिपोर्ट पर बीएसए ने एक शिक्षिका को निलंबित कर दिया है, जबकि 22 शिक्षकों के वेतन कटौती के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन



बिलासपुर क्षेत्र के अलग-अलग एनपीआरसी ने गुरुवार को स्कूलों का निरीक्षण किया। प्राइमरी स्कूल रसूला सुबह पौने दस बजे तक बंद पाया गया। इस पर स्कूल के शिक्षक गमन सिंह और अर्चना यादव के वेतन कटौती के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन



उच्च प्राथमिक स्कूल मुबारकपुर में प्रधानाध्यापक भारत सिंह, प्राइमरी स्कूल मजरा आनंद नगर में प्रधानाध्यापिका सोनी भारती, उच्च प्राथमिक स्कूल शिवनगर में अश्विनी सिन्हा, प्राइमरी स्कूल रामनगर में विनीता, मिलक माफी उच्च प्राथमिक स्कूल में गीता रानी, प्राइमरी स्कूल चंदायन में सोहन लाल, संदीप कौर और शिक्षामित्र तेजप्रताप, उच्च प्राथमिक स्कूल चंदायन में प्रधानाध्यापिका बृजरानी और प्राइमरी स्कूल हामिदनगर में प्रधानाध्यापिका मीनाक्षी गैरहाजिर मिले। इन सभी के वेतन कटौती के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्राइमरी सिहोर और प्राइमरी कुआंखेड़ा सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक और प्राइमरी कुर्थिया सवा नौ बजे तक बंद पाए गए। इस पर अकबर अली, गगनदीप कौर, परवेज खां, छत्रपाल, उर्मिला के वेतन कटौती के आदेश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान प्राइमरी स्कूल बेरखेड़ी और उच्च प्राथमिक स्कूल बेरखेड़ी सुबह करीब पौने दस बजे तक बंद मिले।




इस पर रुचि चौधरी, तेज सिंह, प्रवीण पाल के भी वेतन कटौती के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही प्राइमरी स्कूल बेरखेड़ी मजरा की शिक्षिका सीमा जैन और प्राइमरी स्कूल बेरखेड़ा की सतनाम कौर भी निरीक्षण में गैरहाजिर मिलीं। इनके भी वेतन कटौती के आदेश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान प्राइमरी खौदलपुर की शिक्षिका कल्पना देवी एक जनवरी से लगातार गैरहाजिर पाई गईं। इस पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed