{"_id":"63403d036c3b0f73ce695dff","slug":"teacher-s-neck-cut-after-being-hit-by-chinese-manja-on-hospital-road-in-rampur-22-stitches","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rampur: चीनी मांझे की चपेट में आकर शिक्षिका गंभीर रूप से घायल, गर्दन पर आए 22 टांके, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: चीनी मांझे की चपेट में आकर शिक्षिका गंभीर रूप से घायल, गर्दन पर आए 22 टांके, हालत गंभीर
Fri, 07 Oct 2022 08:21 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 07 Oct 2022 08:21 PM IST
सार
सैदनगर ब्लॉक के सींगनखेड़ा गांव में तैनात शिक्षिका नीता रानी रामपुर के पुरानी गंज में रहती हैं। गुरुवार की शाम वह अस्पताल रोड स्थित एक पार्लर में स्कूटी से जा रही थीं। रास्ते में वो चीनी मांझे की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन
महिला का उपचार करते डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामपुर में चीनी मांझे की चपेट में आकर स्कूटी सवार शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके गले में 22 टांके लगाए गए हैं। शिक्षिका को गंभीर हालत में मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
सैदनगर ब्लॉक के सींगनखेड़ा गांव में तैनात शिक्षिका नीता रानी रामपुर के पुरानी गंज में रहती हैं। गुरुवार की शाम वह अस्पताल रोड स्थित एक पार्लर में स्कूटी से जा रही थीं। रास्ते में वो चीनी मांझे की चपेट में आ गईं। उन्होंने हेलमेट पहन रखा था। मांझा उनकी गर्दन में लिपट गया, जिससे गहरा जख्म हुआ है।
विज्ञापन
उनको तत्काल जिला अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उनको रेफर कर दिया। उनको मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके पति हीरा लाल ने बताया कि नीता रानी के गले में 22 टांके लगाए गए हैं।