{"_id":"68f006015f85ae25df0d9ffa","slug":"teacher-killed-sister-injured-after-being-hit-by-tractor-trolley-rampur-news-c-282-1-smbd1027-155901-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से शिक्षिका की मौत, बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से शिक्षिका की मौत, बहन घायल
विज्ञापन
मिलक। हरियाली बाजार के सामने पेट्रोल पंप के नजदीक ट्रैक्ट्रर ट्रॉली से स्कूटी के टकराने से शिक्षिका रौनक गुप्ता (23) की जान चली गई, जबकि उसकी तीन साल की चचेरी बहन घायल हो गई।
हादसा बुधवार की सुबह लगभग 8:30 बजे नगर के मेन रोड पर हुआ। मोहल्ला रोरा कला निवासी रौनक गुप्ता अपनी तीन वर्षीय चचेरी बहन को कस्बा स्थित उसके स्कूल छोड़ने स्कूटी से जा रही थी। तभी रास्ते में हरियाली बाजार के सामने एक पेट्रोल पंप के नजदीक मंडी समिति में जा रही धान से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई ।
टक्कर लगने से वह ट्रॉली के पहिये के नीचे आ गई। उसकी छोटी बहन अक्षु बाईं और गिरी, जिस कारण उसे मामूली चोटें आईं। चीख पुकार सुनकर मौके पर मौजूद राहगीर दोनों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टर ने रौनक गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक पर बैठी उसकी छोटी बहन अक्षु का प्राथमिक उपचार कर उसे घर भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।