फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Teacher and three teachers found missing during inspection, salary stopped

Rampur News: निरीक्षण में शिक्षिका और तीन शिक्षामित्र मिले गायब, वेतन रोका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Teacher and three teachers found missing during inspection, salary stopped
रामपुर। स्वार खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ने शुक्रवार को पांच परिषदीय स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें एक शिक्षिका और तीन शिक्षामित्र गैर हाजिर मिले। सभी का वेतन एवं मानदेय रोकने की कार्रवाई की गई। निरीक्षण में बच्चों में निपुणता की कमी मिलने पर समस्त स्टाफ का वेतन व मानदेय बाधित करने की चेतावनी भी दी गई। खंड शिक्षा अधिकारी शुक्रवार को सुबह दस बजे के बाद औचक निरीक्षण के लिए निकले। प्राथमिक विद्यालय तेलीपुरा में बच्चे बहुत कम पाए गए। इसके अलावा शिक्षामित्र राजेंद्र कौर अनुपस्थित मिलीं। उनका एक दिन का मानदेय काटने की कार्रवाई की गई। प्राथमिक विद्यालय रजपुरा टांडा का निरीक्षण करने पर बच्चों की उपस्थिति कम पाई गई। बच्चे निपुण नहीं पाए गए। इसके चलते उन्होंने समस्त स्टाफ को वेतन रोकने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


लोहर्रा के कंपोजिट स्कूल में सहायक अध्यापिका मणिका गहलौत गैर हाजिर मिलीं। उनका एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की गई। स्कूल में बच्चों की उपस्थिति भी बहुत कम पाई गई। प्राथमिक विद्यालय सूरज का निरीक्षण करने पर शिक्षामित्र तबस्सुम गैरहाजिर मिलीं। अंत में अलीनगर जागीर के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया। यहां शिक्षामित्र शमशाद अली गायब मिले। खंड शिक्षा अधिकारी ने उनका मानदेय रोकने की कार्रवाई की है। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शिक्षण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed