{"_id":"65de5dc2da1ac5db2a02e117","slug":"tanda-was-in-headlines-earlier-also-for-gold-smuggling-rampur-news-c-282-1-rmp1006-116971-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सोने की तस्करी में पहले भी सुर्खियों में रहा टांडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सोने की तस्करी में पहले भी सुर्खियों में रहा टांडा
Wed, 28 Feb 2024 03:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। चार दिन पूर्व टांडा के 10 से 12 लोगों को लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़ा गया है। जिनके पास से पांच करोड़ की कीमत का तस्करी कर लाया गया सोना भी बरामद हुआ है। बीते माह गाजियाबाद में भी पुलिस ने नगर के दो युवकों को सोने के साथ गिरफ्तार किया था। टांडा पुलिस ने क्षेत्र से करीब 19 संदिग्ध युवकों को उठाकर पूछताछ की है। जिससे मामला चर्चा में है।
पुलिस व जांच एजेंसियों कि तमाम सख्ती के बावजूद दुबई व सऊदी अरब से तस्करी कर लाए गए सोने के इस अवैध धंधे में नाम को भी कमी नहीं आई है। जनपद रामपुर का कस्बा टांडा में भी इसकी जड़ें बहुत गहराई जा चुकीं हैं। आए दिन यहां के लोग हिंदुस्तान के अलग-अलग हवाई अड्डों पर करोड़ों की कीमत के सोने की तस्करी में गिरफ्तार किए जाते रहे हैं। पकड़े जाने व कार्रवाई से बचने के लिए सोना तस्करी से जुड़े लोग पुलिस तथा सरकारी तंत्र को गुमराह करने के लिए नए-नए तरीके अपनाकर इस अवैध कार्य को अंजाम दे रहे हैं। तस्करी में शामिल लोग सोने को छोटी-छोटी गोली का आकार देकर पानी के सहारे उसे खाने के बाद पेट में रखकर यहां तक ला रहे हैं। जिसके चलते कई तस्करों के ऑपरेशन तक हो चुके हैं। करीब 15 दिन पूर्व में ऐसी ही एक घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब नगर निवासी युवक अपने पेट का एक्सरे कराने नगर के ही एक नर्सिंग होम पर पहुंचा। नगर में चर्चा है कि सोने से जुड़ी तस्करी के मामले में पुलिस पिछले दो दिन से अब तक करीब को 19 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन मामले में पुलिस कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर छोड़ रही है।