फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Tanda defeated Rampur 3-0 in football competition

Rampur News: फुटबाल प्रतियोगिता में टांडा ने रामपुर को 3-0 से हराया

Thu, 29 Aug 2024 05:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 29 Aug 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Tanda defeated Rampur 3-0 in football competition
रामपुर। जिला फुटबाल एसोसिएशन रामपुर द्वारा फिजिकल कॉलेज के मैदान पर आयोजित रामपुर चैंपियंस लीग में एक मैच खेला गया। जिसमें उद्घाटन मुकाबला रामपुर व टांडा यूनाइटेड क्लब के बीच खेला गया। पहले हाफ में टांडा के खिलाड़ी सागर ने शानदार गोल करके टीम को बढ़त दिलाई।
विज्ञापन

जबकि 42वें मिनट में टांडा टीम के ही राहत ने दूसरा गोल कर अपनी टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई। रामपुर की टीम ने गोल दागने के प्रयास किए लेकिन उनको सफलता नहीं मिली। मैच के 59वें मिनट में टांडा टीम के अमन ने एक और शानदार गोल करके अपनी टीम को 3 -0 जीत दिलाई। मुख्यातिथि डॉ. आमिर अली ने फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया। इस दौरान जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष शाकिर मोइन कुरैशी, जॉइंट सेक्रेटरी अमर आदिवासी टांडा, सेक्रेटरी मोहम्मद अफजल, जिला व्यायाम शिक्षक सलीम मियां मौजूद रहे। मैच के निर्याणक मोहम्मद इमरान और लाइनमैन सेफवान और दूसरे लाइनमैन मुस्तफा रहे। एसोसिएशन सचिव अनीस अहमद ने सभी का आभार जताया। आयोजकों ने बताया कि ऑल इंडिया फुटबॉल क्लब और रामपुर स्पोर्टिंग के बीच बृहस्पतिवार शाम 5 बजे लीग का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed