फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   take periorty in village work

ग्राम पंचायतों में प्राथमिकता के आधार पर हों विकास कार्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
take periorty in village work
रामपुर। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायतों के विकास के लिए प्राथमिकताएं तय होना बेहद जरूरी हैं तथा उन प्राथमिकताओं के आधार पर ही विकास कार्यों को गति दी जाए। विकास कार्यों को पूर्ण कराने में समय सीमा का भी विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखते हुए गांव के विकास को गति दी जा सके। वह वर्चुअल माध्यम से पंचायत सचिवों की बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने कहा कि ग्राम पंचायतों में संचालित सामुदायिक शौचालय के रखरखाव एवं व्यवस्थाओं के संबंध में चेक लिस्ट का निर्धारण होना चाहिए, ताकि सामुदायिक शौचालयों पर उस चेक लिस्ट के आधार पर सभी व्यवस्थाएं बेहतर बनी रहें। ऐसे सामुदायिक शौचालय जिनका निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, उनकी पेंटिंग कराते हुए हैंडओवर करने की कार्यवाही पूर्ण की जाए। जिन ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय के निर्माण के लिए जगह का चयन नहीं हुआ है, वहां प्राथमिकता से चयन करते हुए निर्माण कार्य कराया जाए। उन्होंने कहा कि अब तक निर्मित हो चुके सभी पंचायत घर 30 जून संचालित स्थिति में हो जाएं। ग्राम पंचायतों में कच्ची गलियों का सुंदरीकरण कराने के कार्य को भी प्राथमिकता दी जाए तथा इस दौरान यह विशेष ध्यान रखें कि धन का दुरुपयोग किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गांव में जलभराव की समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए, इसके लिए नालियों की मरम्मत के साथ-साथ गांव के नजदीक ऐसे तालाब जहां गांव का पानी बारिश के दौरान एकत्रित होता है, उस तालाब की सिल्ट सफाई भी हो जानी चाहिए। ग्राम पंचायतों में पेयजल की समस्या नहीं आनी चाहिए। इसके लिए पूर्व में भी निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि मरम्मत करने वाली संस्था की यह जिम्मेदारी है कि यदि हैंडपंप मरम्मत से एक वर्ष के भीतर खराब होता है, तो उस हैंडपंप की बिना किसी अतिरिक्त धनराशि के संस्था को मरम्मत करनी पड़ेगी इसका गंभीरतापूर्वक पालन कराएं। तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए, क्योंकि इससे मनरेगा के तहत गांव के जरूरतमंद लोगों को रोजगार के अवसर मुहैया कराने में मदद मिलती है, इसलिए सभी सचिव गंभीरता पूर्वक तालाबों पर सुंदरीकरण के कार्य को पूर्ण कराएं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह सहित समस्त खंड विकास अधिकारी एडीओ पंचायत एवं ग्राम पंचायत सचिव सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed