फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   take action against those who not using mask

मास्क नहीं पहनने वाले पुलिस कर्मियों पर भी होगी कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
take action against those who not using mask
रामपुर। बिना मास्क के ड्यूटी करने वाले या ड्यूटी के दौरान मास्क गले में लटकाने वाले पुलिस कर्मियों के भी कार्रवाई होगी। इसको लेकर एसपी ने निर्देश जारी कर कहा है कि पुलिस बिना मास्क वालों का चालान करती है, अगर पुलिस कर्मी ड्यूटी पर मास्क नहीं पहनेंगे तो उनके खिलाफ सामान्य व्यक्ति से अधिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि पुलिस का काम उदाहरण प्रस्तुत करना भी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऐसी शिकायतें मिलती हैं कि चौक-चौराहों पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी या तो मास्क उतार देते हैं या फिर भी गले में लटका लेते हैं। ऐसा करना गलत है। क्योंकि मास्क हमें अन्य लोगों से होने वाले संक्रमण से भी बचाता है। कई ऐसे लोग हैं जिनमें किसी तरह का कोई लक्ष्ण नहीं है। ऐसे में अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों का मास्क पहनना जरूरी है। एसपी का कहना है कि आठ-दस घंटे तक लगातार मास्क पहनने पर परेशानी होने की बात बताई जाती है, लेकिन पुलिस का काम तो हर स्थिति में ड्यूटी देना है। यह हमारी ड्यूटी का हिस्सा है। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया है कि वो ड्यूटी के वक्त मास्क का इस्तेमाल आवश्यक करें। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने सभी सरकारी कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वो घर से बाहर निकलने की स्थिति में मास्क का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति बिना मास्क के घर से बाहर मिलता है और उसके बारे में पता चलता है कि वह सरकारी कर्मचारी है तो उस पर सामान्य व्यक्ति के मुकाबले अधिक जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed