फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sweepar mahasangh protest against officers

सफाई मजदूर संघ की मीटिंग को पुलिस ने रुकवाया

Mon, 30 Nov 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Mon, 30 Nov 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
sweepar mahasangh protest against officers
नगरपालिका परिसर में चल रही उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ की मीटिंग को पुलिस ने रुकवा दिया। बिना अनुमति के मीटिंग करने की बात कहकर पुलिस ने संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों को परिसर से बाहर जाने के लिए कह दिया। पुलिस से मजदूर संघ के पदाधिकारियों की नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन



बाद में मजदूर संघ के सभी पदाधिकारी और सदस्य परिसर से चले गए। संघ ने पालिका के खिलाफ आरपार की लड़ाई का एलान किया है। पालिका परिसर में सोमवार सुबह उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ की मीटिंग शुरू हुई। मीटिंग में भाग लेने के लिए संघ के प्रांतीय अध्यक्ष एनआर वाल्मीकि, उपाध्यक्ष जगदीश वाल्मीकि, प्रदेश महामंत्री हरवीर सिंह महरौल सहित अन्य पदाधिकारी आए थे।
विज्ञापन



मीटिंग शुरू हुई तो पालिका के अधिकारियों ने आपत्ति जताई कि बिना अनुमति के मीटिंग क्यों की जा रही है? थोड़ी देर के बाद पालिकाध्यक्ष अजहर खां भी पहुंच गए। उन्होंने पूछा कि किसकी अनुमति से परिसर में मीटिंग की जा रही है? पालिका के अधिकारियों ने पुलिस बुला ली। कोतवाली और सिविल लाइंस पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने मीटिंग को रुकवा दिया। माइक और बैनर हटवा दिए। मजदूर संघ के पदाधिकारियों से पुलिस की नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों को परिसर से जाने के लिए कहा। सभी लोग बाहर चले गए। इसके बाद संघ के पदाधिकारियों ने दूसरी जगह पर मीटिंग कर पालिका के खिलाफ आरपार की लड़ाई का एलान किया।


संघ के प्रदेश अध्यक्ष एनआर वाल्मीकि ने कहा कि वर्तमान समय में पूरे प्रदेश में सफाई कामगारों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण रामपुर है। सफाई कामगारों को अपने कार्यालय पर मीटिंग करने से रोकने से ही प्रतीत होता है कि प्रदेश सरकार का कायदा-कानून रामपुर में लागू नहीं होता है।



प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश वाल्मीकि और प्रदेश महामंत्री हरवीर सिंह महरौल ने कहा कि कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर सुनीता वाल्मीकि पुरुषोत्तम सरन करोतिया, अजयपाल, दीप सिंह, सरजू सरण, अशोक कुमार, राधेश्याम, सर्वेश, सुदेश, कैलाश, रवि कुमार, मनीष, नारायण दास व चेतन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed